uptak

UP Today News Amroha: अमरोहा न्यूज, पढें आज की ताजा खबर

UP Today News

UP Today News अमरोहा: 2 और लोग पाए गए कोरोना पॉजिटिव, 29 एक्टिव केस

2 और लोग पाए गए कोरोना पॉजिटिव, 29 एक्टिव केस
UP Today News: 2 और लोग पाए गए कोरोना पॉजिटिव, 29 एक्टिव केस

 

 

UP Today News Amroha: लोगों की लापरवाही के कारण जिले में कोरोना का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को दो और लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इसी के साथ मार्च से अब तक मिले मरीजों की संख्या 50 हो गई है। जिले में फिलहाल एक्टिव मरीजों की संख्या 29 है। 

Amroha: सीएमओ डॉ. राजीव सिंघल ने बताया कि शुक्रवार को जिला अस्पताल, अमरोहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, धनौरा, गजरौला, हसनपुर, जोया, रहरा और डीसीएच में कुल 81 लोगों की कोरोना जांच की गई। जिसमें 39 लोगों का आरटीपीसीआर और 42 लोगों का एंटीजन टेस्ट किया गया है।

जिसमें रिहायशी मोहल्ले जोया व अस्पताल डिस्ट्रीताल में रहने वाले दो लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों मरीज होम क्वारंटीन में हैं। जिले में मार्च से अब तक मिले मरीजों की संख्या 50 हो गई है। इसमें 21 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 29 मरीज एक्टिव हैं, जबकि 22 कंटेनमेंट जोन बन चुके हैं। 

UP Today News अमरोहा: गर्मी से बढ़े डायरिया के मरीज, 26 जिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती

गर्मी से बढ़े डायरिया के मरीज, 26 जिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती
UP Today News: गर्मी से बढ़े डायरिया के मरीज, 26 जिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती

UP Today News Amroha: गर्मी के कारण डायरिया का कहर भी बढ़ गया है। जिला अस्पताल व सीएचसी में प्रतिदिन उल्टी व दस्त के मरीज भर्ती हो रहे हैं। शुक्रवार को भर्ती मरीजों की संख्या 26 के पार हो गई।

Amroha: शुक्रवार को सरकारी और निजी अस्पतालों की ओपीडी में सबसे ज्यादा डायरिया से पीड़ित मरीज आ रहे हैं। गंभीर उल्टी-दस्त के करीब 26 मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती करने के साथ इलाज शुरू हुआ। निजी नर्सिंग होम डायरिया पीड़ितों से भरे पड़े हैं। रोजाना सैकड़ों नए डायरिया के मरीज सामने आ रहे हैं।

डॉक्टर इसके लिए गर्मियों के खान-पान को जिम्मेदार ठहराते हैं। लेकिन शहर की नियमित साफ-सफाई का अभाव भी डायरिया रोग का मुख्य कारण है। सीएचसी के प्रमुख डॉ. उमर फारूक ने कहा कि बारिश के बाद कीटाणु तेजी से फैलते हैं। ये कीटाणु जमीन पर बैठी मक्खी के पैरों और पंखों से आसानी से जुड़ जाते हैं और खाने पर बैठकर बीमारी फैलाते हैं। इसलिए सड़े-गले फल, रात भर रखे खाद्य पदार्थ और तेज मसालों से बने खाद्य पदार्थ खाने से बचें।

टाइफाइड बुखार से पीड़ित रोगी को तेज सिर दर्द होता है। बुखार 104 डिग्री तक पहुंच जाता है। शरीर में दर्द के साथ-साथ जी मिचलाना शुरू हो जाता है, पेट दर्द के साथ-साथ डायरिया और कब्ज की भी शिकायत होने लगती है। भूख नहीं लगती और पेट भरा-भरा लगता है। ऐसे में मरीज को तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

डॉक्टर डॉ. फैक अली ने बताया कि पीड़ित मरीज पेट में ऐंठन के साथ तेज दर्द और जी मिचलाने के साथ उल्टी करता है। शरीर का तापमान तेजी से बढ़ता है। शरीर में पानी की कमी हो जाती है। भूख बहुत कम लगती है। शरीर में कमजोरी महसूस होने लगती है। कई बार चलने में दिक्कत होती है।

UP Today News अमरोहा: दो पक्षों में मारपीट के दौरान आठ लोगों पर मामला दर्ज 

UP Today News Amroha: गुरुवार को पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। गाली-गलौज की और एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी दी। मामले में दोनों पक्षों के आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Didauli (Amroha): मामला डिडोली कोतवाली क्षेत्र के माकनपुर गांव का है। यहां गंगा सहाय और दयाराम के परिवार रहते हैं। दोनों परिवारों के बीच किसी बात को लेकर पुराना विवाद है। आरोप है कि गुरुवार को विजय पाल सिंह अपने पिता के साथ खेत पर था। तभी दूसरे पक्ष के लोग पुराने विवाद को लेकर गाली-गलौज करने लगे और विरोध करने पर मारपीट करने लगे।

इस मामले में विजय पाल सिंह की तहरीर पर करण पाल, जगबीर, पीतम सिंह, नन्हे सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। जबकि दूसरे पक्ष की ओर से शरद की तहरीर पर विजय पाल सिंह, दयाराम, वीरपाल व प्रेम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ सिटी विजय कुमार राणा द्वारा बताया गया कि मामले की जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

सम्वन्धित खबरें यहां पढ़े – 

Related Post

Related Post