uptak

UP Today News गोरखपुर: एक दिन पूर्व हुए विवाद में युवक की गला दबाकर हत्या, सुलह के लिए बुलाए आरोपी

UP Today News

UP Today News Gorakhpur: गोरखपुर में बदमाशों द्वारा एक युवक की गला दबाकर बेरहमी हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को चिलुआताल में फेंक कर फरार हो गए। सुबह पुलिस ने शव बरामद किया और उसकी शिनाख्त चिलुआताल थाना क्षेत्र के दुर्गापुर निवासी 22 वर्षीय आकाश यादव के रूप में हुई। मृतक के शरीर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। जीभ बाहर निकली हुई थी और गले में दुपट्टा लिपटा हुआ था। पुलिस ने शव से कुछ दूर दलदल में फंसी साइकिल को भी बरामद कर लिया है।

चार के खिलाफ केस दर्ज। UP Today News

उत्तरी पुलिस अधीक्षक मनोज अवस्थी ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मृतक के भाई विकास की तहरीर पर चारों नामजद पर हत्या का मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस दोनों आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं देर रात पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटने और सिर में गंभीर चोट लगने की बात सामने आई है। 

इन लोगों से हुआ विवाद

विकास ने बताया कि मंगलवार की सुबह उसके भाई का चिलुआताल क्षेत्र के रहमत नगर निवासी मनोज, पंचम, विशाल और अच्छेलाल से विवाद हो गया। बुधवार की सुबह आरोपितों ने सुलह कराने की गुहार लगाई। मना करने पर भी वह उससे मिलने चला गया। दोपहर तक जब वह घर नहीं पहुंचे तो उनके मोबाइल नंबर पर कॉल आया, बाद में फोन बंद होने की बात कही। तभी से उसकी तलाश की जा रही थी।

युवती के विवाद में हत्या की बात कही जा रही है

गुरुवार सुबह सूचना मिली कि चिलुआताल पुल पर उसका शव मिला है। मृतक युवक एक मोबाइल नेटवर्क कंपनी में काम करता था। वह तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। हत्या किसी युवती द्वारा की गई बताई जा रही है।

सम्वन्धित खबरें यहां पढ़े – 

Related Post

Related Post