uptak

यूपी रोडवेज: परिवहन निगम ने होली पर तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, कमाए 100 करोड़ रुपए से ज्यादा

UP News - uptak.net

UP Today News UP Roadways: जानकारी के मुताबिक 3 से 8 मार्च के बीच यूपी रोडवेज ने 85 लाख यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया. प्रति दिन औसतन 10,800 बसों का संचालन किया गया। प्रति बस प्रति दिन औसत लाभ 13900 रुपये दर्ज किया गया।

UP News को मिली जानकारी के मुताविक, अबकी बार होली पर परिवहन निगम ने 105 करोड़ की कमाई की है। यह कमाई पिछले साल की अपेक्षा में 12 करोड़ रुपये ज्यादा है। निगम के प्रबंध निदेशक संजय कुमार द्वारा बताया गया कि अबकी बार होली पर्व को देखते हुए 3 से 8  मार्च तक अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया था।

इस दौरान 85 लाख यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन औसतन 10,800 बसों का संचालन किया गया। प्रति बस प्रति दिन औसत लाभ पिछले वर्ष के 7,800 रुपये की तुलना में 13,900 रुपये था। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों की मेहनत से यात्रियों को 24 घंटे परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई गई।

सम्वन्धित खबरें यहां पढ़े – 

Related Post

Related Post